- 1. कीबोर्ड ऐप का सही चुनाव
- 2. English टाइपिंग स्पीड को बढ़ाने की smart trick
- 3. हिंदी टाइपिंग स्पीड को बढ़ाने की smart trick
- 4. Superfast टाइपिंग के लिए बेस्ट एप
- 5. मोबाइल टाइपिंग के दौरान ध्यान रखने वाली बातें
- 6. मोबाइल से फिजिकल कीबोर्ड को जोड़ने की PRO टिप
- 7. निष्कर्ष (Conclusion)
- 8. अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
आज हम इस आर्टिकल में बात करेंगे कि मोबाइल से हिंदी और इंग्लिश में superfast टाइपिंग कैसे की जा सकती है। जैसा भी आप जानते हैं कि आजकल का युग एक डिजिटल युग हो चुका है। इस डिजिटल युग में आजकल लगभग सभी के पास मोबाइल फोन है। साथ ही आजकल पर्सनल तथा प्रोफेशनल यूज के लिए मोबाइल में ही संदेश टाइप करके भेजे जाते हैं। पर्सनल काम के लिए जैसे टेलीग्राम, व्हाट्सएप आदि सोशल मीडिया पर संदेशों का आदान-प्रदान करने के लिए टाइपिंग का आना बहुत जरूरी हो जाता है। तथा प्रोफेशनल कार्य जैसे ईमेल का जवाब देना, वर्कबुक बनाना आदि कार्यों में भी टाइपिंग की आवश्यकता होती है।

प्रोफेशनल अर्थात ऑफिस का कार्य पूरा करने के लिए जरूरी नहीं है कि लैपटॉप में ही टाइपिंग करके कार्य किया जाए। इसके लिए हम मोबाइल में भी टाइपिंग कर सकते हैं। मोबाइल में टाइपिंग करने के लिए हमें टाइपिंग आना बहुत जरूरी हो जाता है। मोबाइल में टाइपिंग सीखने के लिए आप इस आर्टिकल में दिए गए नियमों को फॉलो कर सकते हैं। अगर आप बिना कंप्यूटर सीधे ऑनलाइन अभ्यास करना चाहते हैं तो FreeTypingTest.inप्लेटफ़ॉर्म पर प्रैक्टिस कर सकते हैं। साथ ही परीक्षा की तैयारी के लिए हमारी गाइड हिंदी टाइपिंग टेस्ट की तैयारी कैसे करेंभी पढ़ सकते हैं।
1. कीबोर्ड ऐप का सही चुनाव
आपको हिंदी या अंग्रेजी की टाइपिंग सीखने या करने के लिए एक अच्छा कीबोर्ड छांटना जरूरी है। अब हम आपके कीबोर्ड के कुछ की फीचर्स के बारे में बताएंगे इन फीचर्स की मदद से आप अपनी आवश्यकतानुसार कीबोर्ड ऐप को ढूंढ सकते हैं। इन पॉइंट को समझने के बाद आपके कीबोर्ड ऐप सेलेक्ट करने में काफी सुविधा होगी। कुछ कीबोर्ड ऐप में निम्न feature होते हैं-
- type kiye Gaye Shabd ko ऑटो करेक्ट करने वाला फीचर (इसमें गलत टाइप शब्द को भी ऑटोमेटिक सही करने का ऑप्शन होता है),
- नेक्स्ट वर्ड प्रेडिक्शन फीचर(एक शब्द लिखने के बाद अगले शब्द के लिए ऑप्शन मिलते हैं),
- हिंदी और अंग्रेजी both लैंग्वेज सपोर्टेड कीबोर्ड(एक ही बार में एक से अधिक भाषा का चयन होता है),
- बोलकर टाइप करने का ऑप्शन(ise V2T भी बोलते हैं इसमें बोलकर टाइपिंग होती है)
- Privacy protector feature(इनमें इनकॉग्निटो मॉड मिलता है जिससे आपका प्राइवेट डाटा जैसे किसी बैंक का पिन आदि आपके पास सुरक्षित रहता है)
- कीबोर्ड को कस्टमाइज करना (इसके अंदर कीबोर्ड के साइज को अपने आवश्यकता अनुसार काम या ज्यादा किया जा सकता है तथा फोंट या लैंग्वेज को अपने अनुसार कर सकते हैं आदि)
अब हम डिजिटल दुनिया में देखे तो इंटरनेट पर काफी तरह के पैड और फ्री कीबोर्ड ऐप available है। इनमें से कुछ मुख्य कीबोर्ड के बारे में नीचे जानकारी दी है, हमें उम्मीद है कि जानकारी आपको पसंद आएगी-
- Gboard/Google कीबोर्ड App:इसका कीबोर्ड की खास बातें है कि यह ज्यादातर इस्तेमाल किया जाता है। इसे किसी भी उद्देश्य के लिए उपयोग किया जा सकता है इसे पर्सनल use में भी और प्रोफेशनल कार्यों के लिए भी काफी अधिक प्रयोग किया जाता है। इस कीबोर्ड के अंदर इनबिल्ट गूगल ट्रांसलेटर होता है एवं वॉइस टू टेक्स्ट टाइपिंग का भी फीचर मिलता है एवं gemini का सपोर्ट भी मिलता है। आप इसे गूगल प्ले स्टोर पर Gboard on Google Play Storeसे बिल्कुल फ्री में इंस्टॉल कर सकते हैं।
- Microsoft Swiftkey App:इस कीबोर्ड की खास बात यह है कि इसमें बहुत सी लैंग्वेज में टाइपिंग करने का ऑप्शन मिल जाता है। साथ ही इस कीबोर्ड में शब्द को ऑटो करेक्ट करने का ऑप्शन भी मिलता है। और एक साथ कई languages को टाइप कर सकता है। इस कीबोर्ड के प्रयोग की बात करें तो यह पर्सनल use के लिए बहुत अच्छा है। आप इसे आधिकारिक रूप से Microsoft SwiftKey Play Storeसे डाउनलोड कर सकते हैं।
यह 2 कीबोर्ड ऐप ही ज्यादातर उपयोग में आती हैं, तथा इनकी विस्तार जानकारी आपको दी गई है। कीबोर्ड ऐप का चुनाव करने के बाद अब हम आपको टाइप में स्पीड बढ़ाने के बारे में बताते हैं।
2. English टाइपिंग स्पीड को बढ़ाने की smart trick
मोबाइल में एक अच्छे कीबोर्ड का चुनाव करने के बाद, अंग्रेजी की टाइपिंग स्पीड बढ़ाना भी जरूरी है। ज़रूरी इसलिए हो जाता है क्योंकि मोबाइल में कोई भी शब्द या वाक्य जल्दी टाइप करने के लिए टाइपिंग स्पीड अच्छी होनी चाहिए। टाइपिंग स्पीड बढ़ाने के लिए आजकल मोबाइल के कीबोर्ड में बहुत से फीचर्स आते हैं। नीचे कुछ फीचर्स दिए जा रहे हैं जिनका उपयोग करके मोबाइल में English टाइपिंग स्पीड काफी अच्छी की जा सकती है। मोबाइल के फीचर्स निम्नलिखित है-
GLIDE टाइपिंग फीचर- ग्लाइड टाइपिंग में अंग्रेजी/English टाइपिंग करने से टाइपिंग की स्पीड दो से तीन गुना बढ़ जाती है। जब हम इसमें English टाइपिंग करते हैं तो अपने अंगूठे को फोन की स्क्रीन पर एक बार रखने के बाद तभी उठाते हैं जब पूरा शब्द टाइप हो जाता है। क्योंकि इसमें शब्द को सीधा टाइप करने की बजाय कीबोर्ड के ऊपर स्क्रीन को हाथ के अंगूठे से स्लाइड करके शब्द टाइप किया जाता है। इस टाइपिंग को स्वाइप टाइपिंग (swipe typing) भी बोलते हैं। एक बार अंगूठे को स्क्रीन पर रखने के बाद तभी ऊपर उठते हैं जब वह शब्द पूरा लिख जाता है। इस English टाइपिंग फीचर का उपयोग करने से समय की काफी बचत होती है।
ऑटो करेक्ट फीचर/auto करेक्शन फीचर - मोबाइल में मिलने वाले इस फीचर का लाभ यह है कि इसकी मदद से हम किसी English शब्द को लिखने में कोई गलती नहीं करते हैं। इसके प्रयोग से हमारे टाइप किए गए शब्द की शुद्धता बढ़ जाती है। किसी भाषा में अगर कोई अंग्रेजी शब्द आप गलत टाइप करते हैं तो यह फीचर आपके बिना अनुमति के उसे शब्द को ऑटोमेटिक सही टाइप कर देता है। मोबाइल की सेटिंग में जाकर आप इस फीचर को ऑन या ऑफ कर सकते हैं। अंग्रेजी टाइपिंग पर यह फीचर अच्छा कार्य करते हैं।
नेक्स्ट वर्ड प्रिडिक्शन- आपको बता दें कि कीबोर्ड ऐप की सेटिंग में जाकर यह फीचर अनलॉक किया जाता है। इस फीचर की खास बात यह है कि यह आपकी टाइपिंग पैटर्न को नोट करता है तथा उसी के अनुसार आपको अंग्रेजी/English टाइपिंग करते समय एडवांस में कुछ शब्द प्रिडिक्ट करके देता है जिनकी मदद से आप अपनी English टाइपिंग की वर्तमान स्थिति में एक बेहतर सुधार ला सकते हैं।
टाइपिंग शॉर्टकट्स बनाना - जब आप मोबाइल द्वारा ईमेल व्हाट्सएप टेलीग्राम आदि एप्लीकेशन पर अंग्रेजी टाइपिंग का कार्य अत्यधिक करते हैं तथा आपके लंबे-लंबे मैसेज टाइप करने होते हैं, तो आपको कुछ शब्दों के शॉर्टकट की बना लेनी चाहिए जिनकी मदद से आप समय बचा सकते हैं जैसे की WFM=वर्क फ्रॉम होम आदि अंग्रेजी शब्दों को इस प्रकार से शार्ट करके लिखा जा सकता है। ऐसा करने से भी अंग्रेजी टाइपिंग की स्पीड बढ़ती है। इसके साथ ही अपनी उंगलियों की सही स्थिति सीखने के लिए Touch Typing Finger Placement Guideज़रूर पढ़ें। आप चाहें तो मनोरंजक अभ्यास के लिए Word Typing Gameका भी उपयोग कर सकते हैं।
3. हिंदी टाइपिंग स्पीड को बढ़ाने की smart trick
Hinglish टाइपिंग - जब आप मोबाइल में हिंदी टाइपिंग की बात करते हैं तो आपको चयनित कीबोर्ड के अंदर setting में जाकर हिंग्लिश लैंग्वेज का चुनाव करना हैं। इस तरह की सेटिंग करने के बाद अब आप हिंदी/Hindi टाइपिंग करते हैं तो आप जो word इंग्लिश में लिखते हैं वह हिंदी में लिखा हुआ आता है। उदाहरण के लिए जब आप इंग्लिश में *GOOGLE* टाइप करते हैं तो वह हिंदी में *गूगल* लिखा हुआ आता है। हिंग्लिश कीबोर्ड में ग्लाइड टाइपिंग भी कर सकते हैं glide टाइपिंग में हाथ के अंगूठे को स्लाइड करके शब्द टाइप हो जाते हैं। ऐसे टाइप करने से समय की बचत होती है। और टाइपिंग स्पीड बढ़ जाती है।
वॉइस/voice टाइपिंग- बोलकर टाइप करने से भी हिंदी टाइपिंग आसानी से हो जाती है और इससे समय की बचत होती है इस प्रकार भी हम हिंदी टाइपिंग में स्पीड बढ़ा सकते हैं।
यदि आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तब आपको हिंदी लेआउट की टाइपिंग सीखनी होगी। हिंदी लेआउट में दो प्रकार की टाइपिंग होती है। इनस्क्रिप्ट लेआउट और कृतिदेव लेआउट। विस्तृत जानकारी के लिए हमारा 30 दिन में हिंदी टाइपिंग कैसे सीखेंगाइड और Mangal Font Hindi Typing Moduleदेखें। निजी या सरकारी क्षेत्र में टाइपिंग की मांग बहुत अधिक होती है। सेंटर गवर्नमेंट के द्वारा निकाली गई वैकेंसियों में इनस्क्रिप्ट लेआउट में टाइपिंग परीक्षा कराई जाती है।
एसएससी, एनटीपीसी, बैंक आदि भर्ती परीक्षा में इन स्क्रिप्ट लेआउट में मंगल फॉन्ट में टाइपिंग मांगी जाती है। आप स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट SSC Official Websiteतथा भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट Indian Railways Officialपर नोटिफिकेशन देख सकते हैं। इसके अलावा पूरी तैयारी के लिए हमारे विस्तृत आर्टिकल्स SSC CGL Typing Test Guide, SSC CHSL Typing Test Guideऔर RRB NTPC Typing Test Guideपढ़ सकते हैं।
इन दोनों लेआउट में हिंदी टाइपिंग सीखने के लिए सिर्फ मोबाइल फोन ही पर्याप्त नहीं है। इस टाइपिंग को सीखने के लिए फिजिकल कीबोर्ड की आवश्यकता होती है। फिजिकल कीबोर्ड को मोबाइल से कनेक्ट करने के बाद लेआउट टाइपिंग की प्रैक्टिस की जाती है और हिंदी टाइपिंग सीखी जाती है एवं हिंदी टाइपिंग में स्पीड बढ़ाई जाती है।
4. Superfast टाइपिंग के लिए बेस्ट एप
अब कीबोर्ड के कनेक्ट हो जाने के बाद मोबाइल से हिंदी और इंग्लिश में सुपरफास्ट टाइपिंग सीखने के लिए एक विशेष प्लेटफार्म की आवश्यकता होती है। जिस प्लेटफार्म पर हिंदी और इंग्लिश की टाइपिंग सीखी जा सके। इंटरनेट पर टाइपिंग सीखने के लिए आपको बहुत सारे प्लेटफार्म मिल जाते हैं। बेस्ट प्लेटफॉर्म की बात करें तो कोई प्लेटफार्म बेस्ट नहीं होता हमारी लगन ही हमारी तैयारी को बेस्ट/ बेहतर बनाती है। आप हिंदी और इंग्लिश की टाइपिंग प्लेटफार्म FreeTypingTest.inवेबसाइट पर जाकर मोबाइल से ही घर बैठे टाइपिंग सीख सकते हैं।
| टाइपिंग मॉड्यूल / परीक्षा | डायरेक्ट प्रैक्टिस लिंक |
|---|---|
| हिंदी टाइपिंग टेस्ट (All Font Layouts) | हिंदी टाइपिंग टेस्ट शुरू करें |
| 1 मिनट स्पीड चेक (English/Hindi) | 1 Minute Test |
| 2 मिनट टाइपिंग प्रैक्टिस | 2 Minute Test |
| 5 मिनट टाइपिंग प्रैक्टिस | 5 Minute Test |
| 10 मिनट स्टैंडर्ड टेस्ट (Exam Pattern) | 10 Minute Test |
| 15 मिनट एडवांस टाइपिंग टेस्ट | 15 Minute Test |
| SSC CGL Typing Practice Test | SSC CGL Typing Test |
| SSC CHSL Typing Practice Test | SSC CHSL Typing Test |
| RRB NTPC Typing Practice Test | RRB NTPC Typing Test |
5. मोबाइल टाइपिंग के दौरान ध्यान रखने वाली बातें
मोबाइल से हिंदी और इंग्लिश की टाइपिंग करते समय निम्न सावधानियां रखनी है-
- अगर आप सार्वजनिक स्थान पर मोबाइल में टाइपिंग/typing कर रहे हैं तो मोबाइल पर प्राइवेसी गार्ड चढ़ा हुआ होना चाहिए जिससे कि आपकी प्राइवेसी बनी रहती है। ऐसा नहीं करने पर आपके ना चाहते हुए भी आपकी प्राइवेसी लीक होने का खतरा रहता है।
- मोबाइल में टाइपिंग करते समय गर्दन को ज्यादा नहीं झुकना है। अगर आप मोबाइल पर एक लंबे समय तक गर्दन झुकाकर टाइपिंग आदि कार्य करते हैं तो ऐसा करने से बाद में आपकी गर्दन में समस्या उत्पन्न हो सकती है इसलिए मोबाइल को लगभग अपनी आंखों के लेवल पर ही रखने की कोशिश करनी है।
- मोबाइल को गलत तरीके से नहीं पकड़ना है, यदि मोबाइल को गलत तरीके से पढ़ते हैं तो इससे आपके हाथों,कलाइयां,उंगलियां,अंगूठे आदि में तनाव उत्पन्न हो सकता है जिससे दर्द की समस्या हो सकती है। इसीलिए बेहतर यही होगा कि अगर आपका मोबाइल बड़ा है तो उसे दोनों हाथों से पकड़ कर चलाएं।
- मोबाइल पर टाइपिंग करते समय एक-एक अक्षर टाइप नहीं करना है। बल्कि एक उंगली से स्वाइप/ग्लाइड टाइपिंग करनी है और टाइप करने के लिए उंगली को पहले अक्षर पर रखें तथा जब तक शब्द पूरा नहीं होता तब तक उंगली को कीबोर्ड पर स्लाइड करते रहे तथा लास्ट अक्षर पर पहुंचने के बाद उंगली उठा ले। ऐसा करने से कम समय में आप अधिक शब्द टाइप कर सकते हैं।
- कभी-कभी ऑटो करेक्ट फंक्शन आपके द्वारा टाइप किए गए शब्दों को चेंज कर देता है आप जो लिखना चाहते हैं उसकी जगह कुछ और लिख जाते हैं। इसलिए मैटर टाइप करने के बाद एक बार उसे अवश्य पढ़ ले।
- लंबे समय तक मोबाइल पर टाइपिंग या कुछ कार्य न करें इसके लिए आप 20-20-20 का rule बनाएं अर्थात 20 मिनट बाद 20 फीट दूर 20 सेकंड तक लगातार देखना है ऐसा करने से आपकी आंखों का तनाव काफी कम हो जाता है। हल्के-फुल्के ब्रेक में आप मनोरंजक Bubbles Typing Gameभी खेल सकते हैं।
6. मोबाइल से फिजिकल कीबोर्ड को जोड़ने की PRO टिप
हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग से संबंधित कॉम्पिटेटिव एक्जाम या निजी कंपनियों में टाइपिंग टेस्ट पास करने के लिए मोबाइल से टाइपिंग सीखी जा सकती है। अगर आपके पास लैपटॉप या कंप्यूटर नहीं है तो आप 20 से 30 रुपए खर्च करके अपने मोबाइल फोन को ही कंप्यूटर बना सकते हैं तथा टाइपिंग सीख सकते हैं। मोबाइल से अंग्रेजी और हिंदी टाइपिंग सीखने के लिए कीबोर्ड को कनेक्ट करना जरूरी है। कीबोर्ड को कनेक्ट करने के लिए लगभग ₹30 वाला ओटीजी कनेक्टर का उपयोग किया जाता है। ओटीजी कनेक्टर एक तरफ से C टाइप होता है तथा दूसरी तरफ उसमें पोर्ट बना होता है जिस पोर्ट में कीबोर्ड के प्लग को लगाया जाता है। अर्थात हम कह सकते हैं ओटीजी(OTG) है ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा कीबोर्ड को मोबाइल फोन से कनेक्ट करके टाइपिंग सीखी जा सकती है। इसके बाद आप SSC CGL Typing Practiceऔर SSC CHSL Typing Practiceसीधे मोबाइल पर कर सकते हैं।
अब बात यह है कि ओटीजी कनेक्टर का प्रयोग करने से मोबाइल चार्ज नहीं हो पाता है क्योंकि मोबाइल के पोर्ट में ओटीजी कनेक्टर लगा दिया जाता है।
मोबाइल को कंटिन्यू चार्ज करते रहने के लिए तथा कीबोर्ड को भी कनेक्ट करने के लिए एक मल्टीपोर्टर हब/Multiporter Hub का प्रयोग किया जाता है। इस पोर्टर का प्रकार USB-C टाइप का होता है। इस पोर्टर के उपयोग से एक समय पर मोबाइल चार्ज एवं कीबोर्ड पेन ड्राइव आदि कनेक्ट किए जा सकते हैं।
7. निष्कर्ष (Conclusion)
इसमें आपको बताया गया है कि मोबाइल की सहायता से लैपटॉप के कार्य भी सरलता से किए जा सकते हैं। जहां पहले टाइपिंग करने के लिए लैपटॉप और कंप्यूटर की आवश्यकता होती थी वहां आजकल चलते-फिरते मिनी कंप्यूटर के रूप में मोबाइल अहम भूमिका निभा रहा है।
मोबाइल की सहायता से अब आप बिना लैपटॉप के भी अपनी हिंदी और इंग्लिश की टाइपिंग बढ़िया कर सकते हैं। अधिक जानकारी और हमारी टीम से संपर्क के लिए आप हमारे About Us Pageऔर मुख्य वेबसाइट FreeTypingTest.inपर जा सकते हैं।
8. अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
Q1: क्या बिना कंप्यूटर के मोबाइल से कीबोर्ड जोड़कर हिंदी टाइपिंग सीखी जा सकती है?
जी हाँ, आप OTG केबल या एडॉप्टर की मदद से अपने स्मार्टफोन में USB कीबोर्ड जोड़कर बिल्कुल कंप्यूटर की तरह हिंदी और इंग्लिश दोनों प्रकार की टाइपिंग सीख सकते हैं।
Q2: मोबाइल में OTG कनेक्ट करने पर कीबोर्ड काम क्यों नहीं कर रहा है?
कई मोबाइल (जैसे Realme, OPPO, Vivo) में OTG कनेक्शन का विकल्प मैन्युअल रूप से ऑन करना पड़ता है। इसके लिए अपने मोबाइल की Settings में जाएं और OTG Connection को ON कर दें।
Q3: मोबाइल में Mangal Inscript या Kruti Dev हिंदी टाइपिंग कैसे करें?
मोबाइल में Gboard या Indic Keyboard इंस्टॉल करके आप Inscript लेआउट चुन सकते हैं। इसके अलावा FreeTypingTest.in पर सीधे मोबाइल ब्राउजर में बिना किसी ऐप के हिंदी टाइपिंग टेस्ट दे सकते हैं।
Q4: क्या मोबाइल से टाइपिंग करने पर परीक्षा हॉल जैसी स्पीड बन पाती है?
हाँ, क्योंकि टाइपिंग में मुख्य भूमिका आपके फिजिकल कीबोर्ड और उंगलियों की मसल मेमोरी (Touch Typing) की होती है। मोबाइल स्क्रीन एक डिस्प्ले मॉनिटर की तरह कार्य करती है।
